अवैध घुसपैठ पर महाराष्ट्र सरकार का कड़ा एक्शन

feature-top

महाराष्ट्र सरकार ने अवैध बांग्लादेशी और रोहिंग्या घुसपैठियों पर नकेल कसने के लिए बड़ा कदम उठाया है। राज्य में फर्जी दस्तावेजों के आधार पर बनाए गए जन्म–मृत्यु प्रमाणपत्रों को तुरंत रद्द करने के आदेश जारी किए गए हैं।

हाल ही में पुलिस की सघन कार्रवाई में पता चला कि कई अवैध नागरिकों ने नगरपालिका और ग्राम पंचायतों से जाली प्रमाणपत्र बनवाए थे। बीजेपी नेता किरीट सोमैया की शिकायत के बाद जांच में यह रैकेट सच साबित हुआ।

इसके बाद सरकार ने अफसरों को ऐसे सभी फर्जी दस्तावेजों की पहचान कर कठोर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।


feature-top