बिलासपुर में कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन; पुलिस-कांग्रेसियों के बीच झड़प

feature-top

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में  कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जर्जर सड़कों, बढ़े हुए बिजली बिल, धान खरीदी में अव्यवस्था और रजिस्ट्री शुल्क जैसे मुद्दों को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया।

नेहरू चौक से पैदल मार्च करते हुए बड़ी संख्या में कार्यकर्ता कलेक्टर कार्यालय पहुंचे। कलेक्ट्रेट परिसर के पास पुलिस ने बैरिकेडिंग लगाकर भीड़ को रोकने की कोशिश की, लेकिन प्रदर्शनकारी उग्र हो गए और बैरिकेडिंग तोड़कर आगे बढ़ने लगे।

इसी दौरान पुलिस और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच धक्का-मुक्की हो गई, जिससे स्थिति तनावपूर्ण हो गई। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने वज्र वाहन और वाटर कैनन का इस्तेमाल किया।

पानी की तेज धार से बैरिकेडिंग पर चढ़े बिलासपुर कांग्रेस जिलाध्यक्ष विजय केशरवानी सहित कई कार्यकर्ता नीचे गिर पड़े। बावजूद इसके कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी जारी रखी।


feature-top
feature-top