मुंबई में विज्ञापनों के लिए BMC ने जारी की नई होर्डिंग पॉलिसी

feature-top

बृहन्मुंबई महानगरपालिका ने मुंबई महानगरपालिका क्षेत्र में विज्ञापनों के लिए नई हॉर्डिंग पॉलिसी जारी की है।

आउटडोर विज्ञापन के लिए जारी 2025 की पॉलिसी के अनुसार 40 स्क्वॉयर फीट से बड़े होर्डिंग नहीं लगाए जा सकेंगे। घाटकोपर में 13 मई 2024 को 120 स्क्वॉयर फीट की विशालकाय होर्डिंग गिर गयी थी।

इसके चपेट में आने से 17 लोगों की मौत हो गयी थी और 70 लोग घायल हुए थे। इस दुर्घटना की जांच की गई और उसके बाद नई होर्डिंग पॉलिसी बनाने के आदेश मुम्बई महानगरपालिका को दिए गए थे।


feature-top