समय पर परीक्षा और डिग्री दें, वरना होगी कार्रवाई: UGC

feature-top

यूजीसी ने बिहार, झारखंड समेत कई राज्यों के विश्वविद्यालयों पर शैक्षणिक सत्र में हो रही देरी को लेकर कड़ी नाराजगी जताई है।

आयोग ने निर्देश दिया है कि सभी संस्थान समय पर परीक्षा कराएं और निर्धारित समयसीमा में डिग्री जारी करें, अन्यथा उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

यूजीसी सचिव के अनुसार, सत्र में लगातार हो रही देरी से छात्रों का भविष्य प्रभावित हो रहा है। आयोग ने यह भी स्पष्ट किया है कि वह प्रवेश प्रक्रिया पर विशेष निगरानी रखेगा, ताकि नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत समय पर हो सके।


feature-top