महाराष्ट्र : मुंबई की मतदाता सूची में 11 लाख एंट्रीज डुप्लिकेट पाई गई

feature-top

मुंबई की मतदाता सूची में भारी गड़बड़ी सामने आई है, जिसमें लाखों नाम दोहराए जाने का मामला उजागर हुआ है। हालिया समीक्षा के बाद अब बीएमसी और राज्य चुनाव आयोग ने बड़ी सफाई मुहिम शुरू की है।

राज्य चुनाव आयोग (SEC) के डेटा के अनुसार, मुंबई के कुल 1.03 करोड़ मतदाताओं में से लगभग 11 लाख एंट्रीज डुप्लिकेट पाई गई हैं, जो कुल मतदाताओं का करीब 10.64% हिस्सा मानी जा रही हैं।

ड्राफ्ट मतदाता सूची में ही 4.33 लाख से अधिक मतदाताओं के नाम एक से ज्यादा बार दर्ज मिले हैं और कुछ मामलों में तो एक ही नाम 100 से अधिक बार दर्ज पाया गया है।


feature-top