- Home
- टॉप न्यूज़
- दिल्ली से अहमदाबाद जाने वाले विमान की आपात लैंडिंग
दिल्ली से अहमदाबाद जाने वाले विमान की आपात लैंडिंग
दिल्ली से अहमदाबाद जा रही फ्लाइट में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब विमान के कार्गो होल्ड में धुआं का संकेत मिलने की वजह से देर रात इमरजेंसी लैंडिंग हुई। जानकारी के अनुसार एअर इंडिया की उड़ान संख्या एआई 2939 के कार्गो होल्ड में धुआं होने के शक के चलते दिल्ली एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग करवाई गई।
ऐसे में अहमदाबाद जा रहे विमान को कुछ देर बाद वापस दिल्ली एयरपोर्ट पर लौटना पड़ा। एयरलाइन ने बताया कि दिल्ली से अहमदाबाद के लिए उड़ान भरने वाली एअ इंडिया की एक उड़ान को उड़ान भरने के तुरंत बाद दिल्ली में वापस उतारना पड़ा, क्योंकि कॉकपिट को विमान के कार्गो होल्ड से धुआं निकलने का संकेत मिला, जिससे चालक दल को एहतियाती सुरक्षा प्रक्रिया शुरू करनी पड़ी।
एअर इंडिया के अनुसार कॉकपिट सिस्टम पर अलर्ट आने के बाद मानक परिचालन प्रोटोकॉल के तहत उड़ान संख्या एआई2939 का चालक दल तुरंत दिल्ली वापस लौटा।
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
