आधार कार्ड को नहीं माना जाएगा जन्म का प्रमाण पत्र : यूपी नियोजन विभाग

feature-top

उत्तर प्रदेश में अब आधार कार्ड को जन्म प्रमाण पत्र या जन्मतिथि के प्रमाण के तौर पर स्वीकार नहीं किया जाएगा। नियोजन विभाग ने इसको लेकर सभी विभागों को निर्देश जारी किया है।

नियोजन विभाग के निर्देश में बताया गया है कि आधार कार्ड के साथ कोई जन्म प्रमाण पत्र अटैच नहीं होता है, इसलिए इसे जन्म प्रमाण पत्र नहीं मान सकते।

बता दें कि नियोजन विभाग के विशेष सचिव अमित सिंह बंसल ने सभी डिपार्टमेंट्स को यह आदेश जारी किया है। जन्म प्रमाण पत्र के रूप में अब आधार कार्ड मान्य नहीं होगा।


feature-top