कर्नाटक में कांग्रेस दो फाड़ हो जाए तो कोई चौंकेगा नहीं: भाजपा अध्यक्ष बीवाई विजयेंद्र

feature-top

कर्नाटक की राजनीति इन दिनों सियासी गर्माहट से भरी हुई है। मुख्यमंत्री की कुर्सी को लेकर कांग्रेस के भीतर चल रही खींचतान पर अब विपक्ष ने भी हमला तेज कर दिया है। भाजपा के कर्नाटक प्रदेश अध्यक्ष बीवाई विजयेंद्र ने कहा कि अगर कांग्रेस दो हिस्सों में बंट जाए, तो उन्हें इसमें कोई हैरानी नहीं होगी

। विजयेंद्र ने दावा किया कि मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार के बीच जारी तनाव का सीधा असर राज्य के प्रशासन पर पड़ रहा है। उनके मुताबिक, सरकार काm कामकाज लगभग ठप हो गया है और जनता इसका नुकसान उठा रही है। उन्होंने कहा, "2023 में लोगों ने कांग्रेस को बड़ी उम्मीदों के साथ सत्ता सौंपी थी, लेकिन ढाई साल में ही जनता परेशान हो चुकी है। विकास रुका हुआ है, युवा निराश हैं और सरकार के भीतर लगातार चल रही खींचतान ने प्रशासन को लकवाग्रस्त कर दिया है।

भाजपा नेता ने यह भी कहा कि कांग्रेस नेतृत्व को अपना आंतरिक विवाद 8 दिसंबर से शुरू होने वाले विधानसभा के शीतकालीन सत्र से पहले सुलझा लेना चाहिए, क्योंकि किसानों के मुआवजे सहित कई बड़े मुद्दे सदन में उठने वाले हैं।


feature-top