वोटर लिस्ट SIR प्रक्रिया पर सवाल, नागरिकता साबित करने की शर्त अनुचित: RJD सांसद मनोज झा

feature-top

वोटर लिस्ट के स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) को लेकर आरजेडी सांसद मनोज झा ने गंभीर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि यह प्रक्रिया व्यवहारिक रूप से अनुचित है, क्योंकि इसमें वोटरों से जन्म प्रमाणपत्र या ऐसा दस्तावेज मांगा जा रहा है, जो यह साबित करे कि उनके माता-पिता में से कोई एक भारतीय नागरिक है।

मनोज झा ने सवाल किया कि अगर किसी व्यक्ति के पिता ने 2003 के चुनाव में वोट नहीं डाला हो और उससे पहले ही उनकी मृत्यु हो गई हो, तो वह अपनी नागरिकता कैसे साबित करेगा? मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत और जस्टिस जॉयमाल्या बागची की बेंच में मामले की सुनवाई के दौरान, याचिकाकर्ता की ओर से सीनियर एडवोकेट कपिल सिब्बल पेश हुए।

उन्होंने बूथ लेवल ऑफिसर्स (BLO) की शक्तियों पर भी आपत्ति जताई। सिब्बल ने पूछा—क्या एक बीएलओ यह तय कर सकता है कि कोई मानसिक रूप से विक्षिप्त है, या वह भारतीय नागरिक है? लाइव लॉ के मुताबिक, सिब्बल ने कहा कि बीएलओ की नियुक्ति स्कूल शिक्षकों से होती है, और नागरिकता तय करना उनके अधिकार और योग्यता के दायरे से बाहर है। उन्होंने इसे प्रक्रियात्मक रूप से खतरनाक और अनुचित करार दिया।


feature-top