GDP ग्रोथ ने पकड़ी रफ्तार, पिछले साल से 2.6% अधिक बढ़त

feature-top

भारत की अर्थव्यवस्था निरंतर मजबूत रफ्तार से आगे बढ़ रही है। वित्त वर्ष 2025-26 की दूसरी तिमाही (Q2 FY26) में देश की वास्तविक जीडीपी में 8.2% की वृद्धि होने का अनुमान है। यह पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि की तुलना में करीब 2.6 प्रतिशत अंक अधिक है, जब वृद्धि दर 5.6% दर्ज की गई थी।

जारी ताज़ा आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, 30 सितंबर 2025 को समाप्त तिमाही में भारतीय अर्थव्यवस्था ने मजबूत प्रदर्शन दिखाया है।

विशेषज्ञों के अनुसार यह वृद्धि दर घरेलू मांग, निवेश और उत्पादन गतिविधियों में तेज़ी का संकेत देती है। पिछले वर्ष सितंबर 2024 में समाप्त दूसरी तिमाही (Q2 FY25) में जीडीपी ग्रोथ सात तिमाहियों में सबसे कम 5.6% थी।

इसके बाद सुधार जारी रहा और FY26 की पहली तिमाही में वृद्धि दर 7.8% तक पहुंच गई। अब दूसरी तिमाही में 8.2% के अनुमान ने अर्थव्यवस्था की स्थिरता और मजबूती को और पुख़्ता कर दिया है।

 


feature-top