मणिपुर: म्यांमार बॉर्डर पर गोलीबारी, असम राइफल्स के चार जवान घायल

feature-top

मणिपुर के टेंग्नौपाल में म्यांमार बॉर्डर पर गश्त कर रहे असम राइफल्स के चार जवान आतंकवादियों की गोलीबारी में घायल हो गए। रक्षा मंत्रालय के अनुसार, हमला सैबोल गांव के पास हुआ।

घायल सैनिकों को एयरलिफ्ट करके मिलिट्री हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। सुरक्षा बलों ने इलाके में सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है। अभी तक किसी ग्रुप ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है।


feature-top