संसद में जोर-जोर से वंदे मातरम का नारा लगाएंगे हमारे सांसद : उद्धव ठाकरे

feature-top

शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) के प्रमुख और महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने शुक्रवार को कहा कि उनकी पार्टी के सांसद संसद में जोर-जोर से वंदे मातरम का नारा लगाएंगे।

उन्होंने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को चुनौती देते हुए कहा कि अगर उसमें हिम्मत है तो उन्हें संसद से बाहर निकालकर दिखाए।

बीते दिनों राज्यसभा सचिवालय ने 24 नवंबर को सदस्यों को जारी एक निर्देश में कहा कि वंदे मातरम और जय हिंद जैसे नारे सदन के भीतर या बाहर लगाना संसदीय शिष्टाचार का उल्लंघन माना जाएगा।


feature-top