हावड़ा में TMC नेता की गोली मारकर हत्या

feature-top

पश्चिम बंगाल के हावड़ा जिले में तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के ग्राम पंचायत सदस्य देबोब्रत मंडल की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस हमले में मंडल का साथी अनुपम राणा भी गंभीर रूप से घायल हो गया है।

पुलिस के अनुसार, देबोब्रत मंडल, जिन्हें इलाके में बाबू मंडल के नाम से जाना जाता था, वे मोटरसाइकिल से घर लौट रहे थे।

तभी निश्चिंदा-बुरो शिबतला इलाके में दो बाइक सवार बदमाश उनके करीब आए और उन पर कई राउंड गोलियां चलाईं।


feature-top