ECI के हाथ खून से रंगे हैं : TMC नेता डेरेक ओ'ब्रायन

feature-top

पश्चिम बंगाल में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर जारी विवाद के बीच तृणमूल कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल दिल्ली स्थित चुनाव आयोग दफ्तर पहुंचा। TMC के 10 सांसदों ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार से मुलाकात कर एसआईआर प्रक्रिया से जुड़े मुद्दे उठाए।

बैठक के बाद TMC सांसद डेरेक ओ'ब्रायन ने तीखा हमला करते हुए कहा कि “ज्ञानेश कुमार और चुनाव आयोग के हाथ खून से रंगे हैं।”

उन्होंने आयोग को लगभग 40 मृतकों की सूची सौंपी और पांच बड़े सवाल उठाए, लेकिन दावा किया कि किसी भी सवाल का जवाब नहीं मिला। TMC ने आरोप लगाया कि SIR प्रक्रिया में गंभीर अनियमितताएँ हो रही हैं और इसका जवाब आयोग को देना चाहिए।


feature-top