चक्रवात डिटवा से श्रीलंका में तबाही, भारत ने भेजी तत्काल मदद

feature-top

श्रीलंका में चक्रवात ‘डिटवा’ से भारी तबाही मचने और कम से कम 56 लोगों की मौत होने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गहरी संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने प्रभावित परिवारों की सुरक्षा और शीघ्र पुनर्वास की कामना की।

प्रधानमंत्री ने बताया कि भारत ने अपने समुद्री पड़ोसी देश श्रीलंका की सहायता के लिए ऑपरेशन ‘सागर बंधु’ के तहत आपातकालीन राहत सामग्री और मानवीय सहायता भेज दी है।

उन्होंने कहा कि स्थिति की जरूरत के अनुसार भारत और मदद बढ़ाने को तैयार है। PM मोदी ने एक्स पर लिखा, “श्रीलंका में चक्रवात डिटवा से जान गंवाने वालों के परिवारों के प्रति मेरी संवेदनाएं।

प्रभावित लोगों की सुरक्षा और जल्दी पुनर्बहाली की प्रार्थना करता हूं। भारत सदैव श्रीलंका के साथ खड़ा है।”


feature-top