- Home
- टॉप न्यूज़
- कर्नाटक में नेतृत्व विवाद : डी.के. शिवकुमार के बयान से नेतृत्व बदलने की अटकलें तेज
कर्नाटक में नेतृत्व विवाद : डी.के. शिवकुमार के बयान से नेतृत्व बदलने की अटकलें तेज
कर्नाटक में मुख्यमंत्री पद को लेकर सिद्धारमैया और डिप्टी सीएम डी.के. शिवकुमार के बीच जारी खींचतान एक बार फिर खुलकर सामने आ गई है। बेंगलुरु में आयोजित एक सरकारी कार्यक्रम के दौरान डी.के. शिवकुमार ने ऐसा बयान दिया जिसने राजनीतिक तापमान बढ़ा दिया।
कार्यक्रम में बोलते हुए शिवकुमार ने बिना नाम लिए पावर-शेयरिंग के मुद्दे को फिर हवा दी और पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी का उदाहरण दिया।
उन्होंने कहा कि सोनिया गांधी ने 2004 में प्रधानमंत्री बनने का अवसर होने के बावजूद पद का त्याग किया और इसके बजाय मनमोहन सिंह को आगे बढ़ाया।
उन्होंने याद दिलाया कि मनमोहन सिंह एक कुशल अर्थशास्त्री रहे हैं, जो पहले रिज़र्व बैंक के गवर्नर और बाद में देश के वित्त मंत्री भी रहे।
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
