गोवा : पीएम मोदी ने भगवान राम की 77 फीट ऊंची कांस्य प्रतिमा का किया अनावरण

feature-top

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दक्षिण गोवा जिले के श्री संस्थान गोकर्ण जीवोत्तम मठ में भगवान राम की 77 फीट ऊंची कांस्य प्रतिमा का अनावरण किया। इसके बाद पीएम मोदी ने श्री संस्थान गोकर्ण परतगली जीवोत्तम मठ में पूजा-अर्चना की।

प्रधानमंत्री मठ के 550वें साल के जश्न ‘सार्ध पंचशतामनोत्सव’ के मौके पर मठ आए हैं। इस दौरान प्रधानमंत्री ने रामायण थीम पार्क गार्डन का उद्घाटन किया।

इसके साथ ही उन्होंने एक विशेष डाक टिकट और स्मारक सिक्का भी जारी किया और कार्यक्रम में मौजूद लोगों को संबोधित किया।


feature-top