छत्तीसगढ़ पहुंचे प्रधनमंत्री नरेंद्र मोदी

feature-top

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर देश की सुरक्षा रणनीति से जुड़े सबसे बड़े कार्यक्रम की मेजबानी कर रहा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी डीजी-आईजी सम्मेलन में शामिल होने दो दिवसीय दौरे पर रायपुर पहुंच गए हैं।

एयरपोर्ट पर छत्तीसगढ़ मंत्रिमंडल के सदस्यों ने प्रधानमंत्री का जोरदार स्वागत किया। मुख्यमंत्री, मंत्रियों और वरिष्ठ अधिकारियों ने पीएम मोदी को पुष्पगुच्छ देकर उनका अभिनंदन किया।

प्रधानमंत्री का यह दौरा पूरे देश के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि डीजी-आईजी सम्मेलन भारत की आंतरिक सुरक्षा, पुलिस सुधार, आतंकवाद-नक्सलवाद निरोधक रणनीति और साइबर सुरक्षा जैसे संवेदनशील मुद्दों की समीक्षा का मुख्य मंच है।


feature-top