पूर्व केंद्रीय मंत्री श्रीप्रकाश जायसवाल का निधन

feature-top

पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस के दिग्गज नेता श्रीप्रकाश जायसवाल का लंबी अस्वस्थता के बाद निधन हो गया है। यह दुखद सूचना कांग्रेस महानगर अध्यक्ष पवन गुप्ता और ग्रामीण अध्यक्ष संदीप शुक्ला ने दी।

उन्होंने बताया कि अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई थी। उन्हें किदवई नगर स्थित नर्सिंग होम लाया गया था। यहां से कॉर्डियोलॉजी रेफर किया गया था, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।


feature-top