- Home
- टॉप न्यूज़
- IPS प्रवीण कुमार बने BSF के कार्यवाहक DG
IPS प्रवीण कुमार बने BSF के कार्यवाहक DG
28 Nov 2025
, by: Prakash
केंद्र सरकार ने एक अहम प्रशासनिक कदम उठाते हुए ITBP के डायरेक्टर जनरल (DG) प्रवीण कुमार को बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स (BSF) का अतिरिक्त प्रभार सौंप दिया है।
इस फैसले के बाद कुमार अब एक साथ दो प्रमुख बॉर्डर-सिक्योरिटी फोर्स - ITBP और BSF - की जिम्मेदारी संभालेंगे। यह नियुक्ति BSF के मौजूदा DG दलजीत सिंह चौधरी के 30 नवंबर 2025 को रिटायरमेंट के बाद लागू होगी।
प्रवीण कुमार तब तक BSF DG के अतिरिक्त प्रभार में रहेंगे, जब तक केंद्र सरकार किसी स्थायी DG की नियुक्ति नहीं कर देती।
सरकार का यह कदम ट्रांजिशन पीरियड में कमांड की कंटिन्यूटी और ऑपरेशनल सुनिश्चित करने की रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है।
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
