बिलासपुर : कांग्रेस के प्रदर्शन में मुख्यमंत्री की तस्वीर से अभद्रता पर हंगामा

feature-top

बिलासपुर में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की तस्वीर के साथ अभद्रता किए जाने के बाद सियासत गरमा गई है।

भाजपा युवा मोर्चा ने इस घटना के विरोध में अमर अग्रवाल के निवास से रैली निकालते हुए सिविल लाइन थाने का घेराव किया और जमकर नारेबाजी की।

इस दौरान उन्होंने कांग्रेसियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की और सीएसपी को ज्ञापन सौंपते हुए बड़े आंदोलन की चेतावनी दी। वहीं मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने कांग्रेस नेताओं पर FIR दर्ज कर लिया है।


feature-top