दहेज ने विवाह को बना दिया सौदा – सुप्रीम कोर्ट

feature-top

सुप्रीम कोर्ट ने दहेज प्रथा पर कड़ी टिप्पणी करते हुए कहा है कि विवाह, जो आपसी विश्वास और सम्मान पर आधारित एक पवित्र संस्था है, अब दहेज के कारण व्यावसायिक लेनदेन जैसा बनता जा रहा है।

जस्टिस बीवी नागरत्ना और जस्टिस आर महादेवन की बेंच ने दहेज के लिए चार महीने में पत्नी को जहर देने के आरोपी की जमानत रद्द करते हुए कहा कि दहेज के लिए हत्या किसी एक व्यक्ति के खिलाफ अपराध नहीं, बल्कि पूरे समाज के खिलाफ है।

कोर्ट ने बताया कि दहेज सामाजिक प्रतिष्ठा दिखाने और लालच पूरा करने का माध्यम बन चुका है। यह सामाजिक बुराई न केवल विवाह की पवित्रता खत्म करती है, बल्कि महिलाओं पर बढ़ते उत्पीड़न का बड़ा कारण भी है।

कोर्ट ने दहेज हत्या के बढ़ते मामलों को "बेहद चिंता का विषय" बताया।


feature-top