बेल्जियम के सांसद ने पाकिस्तान को बताया आतंकवादी देश

feature-top

बेल्जियम की फ्लेमिश संसद के सदस्य और व्लाम्स बेलांग पार्टी के वरिष्ठ नेता फिलिप डेविंटर ने पाकिस्तान को खुलकर 'आतंकवादी देश' करार दिया है। इसके साथ ही डेविंटर ने पूरे यूरोप में पाकिस्तान पर पूरी तरह प्रतिबंध लगाने की मांग की है।

उन्होंने कहा कि पाकिस्तान आतंकवादी संगठनों को पैसा, हथियार और हर तरह की सुविधाएं देता है। उन्होंने कहा कि भारत और यूरोप का एक ही कॉमन दुश्मन है और वह कट्टर इस्लामिक आतंकवाद है।

बता दें कि डेविंटर इन दिनों नई दिल्ली में चल रहे ‘ग्लोबल पैट्रियट्स मीट 2025’ में हिस्सा लेने आए हैं।


feature-top