हम बाबरी मस्जिद बनाकर रहेंगे, किसी में ताकत है तो रोककर दिखाए : TMC विधायक हुमायूं कबीर

feature-top

बंगाल केमुर्शिदाबाद जिले में बाबरी मस्जिद बनाने की घोषणा करने वाले सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस के विधायक हुमायूं कबीर ने भड़काऊ बयान देकर बड़ा राजनीतिक विवाद खड़ा कर दिया है।

उन्होंने कहा कि हम बाबरी मस्जिद बनाकर रहेंगे, किसी में ताकत है तो रोककर दिखाए। बता दें कि हुमायूं कबीर ने छह दिसंबर को मुर्शिदाबाद में बाबरी मस्जिद की नींव रखने की हाल में घोषणा की है।

इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित वीडियो के अनुसार, कबीर ने बंगाल में जनसंख्या के आंकड़ों का हवाला देते हुए कहा कि अभी हम यहां 37 प्रतिशत हैं, बाबरी मस्जिद बनने तक 40 प्रतिशत हो जाएंगे।


feature-top