हमारे बीच कोई मतभेद नहीं और ना आगे होगा : सीएम सिद्धारमैया

feature-top

कर्नाटक कांग्रेस के बीच चल रही खींचतान के बीच, सीएम सिद्धारमैया और डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार आज एक साथ आए और प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इससे पहले दोनों ने एक साथ ब्रेकफास्ट भी किया।

इस मुलाकात में दोनों ने कर्नाटक की प्राथमिकताओं और आगे के रास्ते पर अच्छी चर्चा की। प्रेस कॉन्फ्रेंस में मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने कहा कि हमारे बीच में कोई मतभेद नहीं है और भविष्य में भी कोई मतभेद नहीं होगा।

हमारा एजेंडा 2028 का विधानसभा चुनाव है। हमारे लिए लोकल बॉडी इलेक्शन भी महत्वपूर्ण हैं। हमने उन पर चर्चा की। हमने 2028 के चुनाव में कांग्रेस को वापस लाने पर भी चर्चा की। हम दोनों साथ मिलकर चुनाव लड़ेंगे। हमारे बीच कोई कन्फ्यूजन नहीं है और ना आगे होगा।


feature-top