RBI ने 5 हजार से अधिक पुराने सर्कुलर रद्द किए

feature-top

भारतीय रिजर्व बैंक ने बैंकिंग सिस्टम में बड़े सुधार की दिशा में कदम बढ़ाते हुए 5 हजार से ज्यादा पुराने सर्कुलर रद्द कर दिए हैं। आरबीआई के अनुसार ये सर्कुलर 1944 से लागू थे और वर्तमान बैंकिंग प्रणाली में इनकी उपयोगिता समाप्त हो चुकी थी।

इसके साथ ही 9 हजार से अधिक सर्कुलर्स को समेकित कर 244 मास्टर गाइडलाइन में बदल दिया गया है।

डिप्टी गवर्नर एससी मुर्मू ने जानकारी देते हुए बताया कि अब बैंकों को सभी आवश्यक नियम एक ही जगह उपलब्ध होंगे, जिससे कामकाज से जुड़े दिशानिर्देशों को समझना अधिक आसान होगा। इससे बैंकिंग प्रक्रियाओं में पारदर्शिता और सुव्यवस्था बढ़ने की उम्मीद है।


feature-top