मैं तृणमूल कांग्रेस छोड़ दूंगा, लेकिन मस्जिद बनाऊंगा : हुमायूं कबीर

feature-top

पश्चिम बंगाल की भरतपुर विधानसभा सीट से तृणमूल कांग्रेस के विधायक हुमायूं कबीर एक बार फिर सुर्खियों में हैं।

उन्होंने यह ऐलान करके सियासी भूचाल ला दिया है कि वे 6 दिसंबर को नई बाबरी मस्जिद की नींव रखेंगे और इसके लिए मुस्लिम समुदाय से ही चंदा जुटाएंगे।

साथ ही उन्होंने तृणमूल कांग्रेस से इस्तीफा देने और दिसंबर 2025 तक अपनी नई सेक्युलर पार्टी बनाने का भी एलान कर दिया। हुमायूं कबीर ने कहा, 'मैं तृणमूल कांग्रेस छोड़ दूंगा, लेकिन मस्जिद बनाऊंगा।

मुस्लिम लोगों की मदद से, सरकार से नहीं बल्कि मुस्लिम कम्युनिटी से फाइनेंशियल मदद लेकर मैं बाबरी मस्जिद बनाऊंगा। किसी में हिम्मत नहीं है कि इस काम को रोक सके।


feature-top