दिल्ली में AAP को बड़ा झटका

feature-top

एमसीडी उपचुनाव से पहले आम आदमी पार्टी (आप) को बड़ा झटका लगा है। आप के वरिष्ठ नेता और पूर्व विधायक राजेश गुप्ता बीजेपी में शामिल हो गए।

दो बार आप के टिकट पर विधायक रहे राजेश गुप्ता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं पार्टी की कर्नाटक इकाई के प्रभारी भी थे।

वह भाजपा के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा की उपस्थिति में भाजपा में शामिल हुए। भाजपा की दिल्ली इकाई द्वारा जारी एक बयान में कहा गया कि सचदेवा ने गुप्ता का भाजपा में स्वागत किया।


feature-top