तेजस्वी यादव महागठबंधन विधायक दल के नेता चुने गए

feature-top

बिहार विधानसभा का शीतकालीन सत्र एक दिसंबर से शुरू होने वाला है। उससे पहले महागठबंधन के विधायकों की बैठक हुई जिसमें सर्वसम्मति से तेजस्वी यादव को विधायक दल का नेता चुन लिया गया।

महागठबंधन के विधायकों की बैठक तेजस्वी यादव के आवास पर हुई। महागठबंधन विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद बैठक में तेजस्वी यादव ने विधायकों से कहा कि शीतकालीन सत्र में हम सरकार को घेरने के खिलाफ हल्ला बोलेंगे।

लॉ एंड ऑर्डर और भ्रष्टाचार के मुद्दे पर सरकार को घेरने और हल्ला बोलने की रणनीति बनी। इसके साथ ही तेजस्वी यादव ने विधायकों से कहा कि वे सदन में एकजुट रहें।


feature-top