- Home
- टॉप न्यूज़
- सरकारी दफ्तरों में एयर प्यूरीफायर पर लगे प्रतिबंध : पूर्व आईपीएस किरण बेदी
सरकारी दफ्तरों में एयर प्यूरीफायर पर लगे प्रतिबंध : पूर्व आईपीएस किरण बेदी
29 Nov 2025
, by: Prakash
पूर्व आईपीएस अधिकारी किरण बेदी ने सरकारी दफ्तरों और अधिकारियों के आवासों में एयर प्यूरीफायर लगाने पर प्रतिबंध की मांग की है।
उन्होंने कहा कि सरकारी अधिकारियों को प्रदूषण की असल स्थिति स्वयं महसूस करनी चाहिए, तभी वे समस्या की गंभीरता को समझ पाएंगे। किरण बेदी ने X पर लिखा “सरकारी खर्च पर दफ्तरों और आवासों में एयर प्यूरीफायर लगाने पर प्रतिबंध कैसा रहेगा?”
उन्होंने आगे लिखा “उन्हें प्रदूषित हवा में सांस लेनी चाहिए ताकि समझ सकें कि इसे झेलना कैसा होता है। एयर प्यूरीफायर उन्हें मैदान में जाकर हॉटस्पॉट्स की जांच करने से भी रोकते हैं। हमें समाधान चाहिए, किसी को चोट पहुंचाना नहीं।”
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
