- Home
- टॉप न्यूज़
- चुनाव आयोग का बड़ा फैसला, BLO का मानदेय हुआ दोगुना
चुनाव आयोग का बड़ा फैसला, BLO का मानदेय हुआ दोगुना
चुनाव आयोग ने बूथ लेवल ऑफ़िसर (BLO) और चुनाव प्रक्रिया से जुड़े अन्य अधिकारियों के मानदेय में बड़ी बढ़ोतरी की है। आधिकारिक सूचना के अनुसार, बीएलओ का मानदेय 6,000 रुपये से बढ़ाकर 12,000 रुपये कर दिया गया है।
इसके साथ ही बीएलओ सुपरवाइज़र का मानदेय 12,000 से बढ़ाकर 18,000 रुपये कर दिया गया है। आयोग ने ईआरओ (निर्वाचन पंजीकरण अधिकारी) और एईआरओ (सहायक निर्वाचन पंजीकरण अधिकारी) के मानदेय में भी वृद्धि की घोषणा की है।
चुनाव आयोग ने विज्ञप्ति में कहा कि शुद्ध और पारदर्शी मतदाता सूची लोकतंत्र की आधारशिला है। बीएलओ, सुपरवाइज़र, एईआरओ और ईआरओ अत्यधिक परिश्रम के साथ निष्पक्ष निर्वाचन सूची तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं, इसलिए उनके मानदेय में वृद्धि आवश्यक थी।
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
