ऑपरेशन सिंदूर नागरिक और सैन्य तंत्र के बेहतरीन तालमेल का शानदार उदाहरण : राजनाथ सिंह

feature-top

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर नागरिक और सैन्य तंत्र के बेहतरीन तालमेल का शानदार उदाहरण है। उनके मुताबिक, इस ऑपरेशन में प्रशासन और सेना ने मिलकर अहम जानकारी लोगों तक पहुंचाई और उनमें भरोसा पैदा किया।

राजनाथ सिंह उत्तराखंड के मसूरी में लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी (एलबीएसएनएए) में 100वें सामान्य आधारभूत पाठ्यक्रम के समापन समारोह को संबोधित कर रहे थे। राजनाथ सिंह ने युवा लोक सेवकों से कहा कि वे देश के हितों की रक्षा में अपनी अहम जिम्मेदारी समझें और कठिन परिस्थितियों में भी सैनिकों की तरह हमेशा तैयार रहें।

उन्होंने दोहराया कि ऑपरेशन सिंदूर में प्रशासनिक मशीनरी और सेना ने बिना किसी बाधा के काम किया और जनता तक जरूरी जानकारी पहुंचाई, जिससे लोगों में भरोसा बढ़ा।


feature-top