PM के ऐलान के बाद केंद्र सक्रिय, मैकाले मॉडल से बाहर लाने की तैयारी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा वर्ष 2035 तक देश को अंग्रेजी चिंतन आधारित मैकाले की गुलामी की मानसिकता से मुक्त करने के ऐलान के बाद केंद्र सरकार सक्रिय हो गई है।
शिक्षा और संस्कृति मंत्रालय ने इस दिशा में मंथन शुरू करते हुए व्यापक रोडमैप तैयार करने की प्रक्रिया तेज कर दी है। यह पहल नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) के क्रियान्वयन और भारतीय मूल्यों पर आधारित नई स्कूली पुस्तकों की तैयारी के साथ पहले ही शुरू हो चुकी है।
लेकिन राज्यों की धीमी रफ्तार को देखते हुए केंद्र उनके लिए स्पष्ट समय-सीमा निर्धारित कर सकता है। इसी क्रम में केंद्र ने सभी राज्यों के मुख्य सचिवों का सम्मेलन 26 से 28 दिसंबर तक दिल्ली में बुलाया है।
इसमें विकसित भारत, मानव पूंजी, स्कूली व उच्च शिक्षा, कौशल विकास, कृषि शिक्षा और खेल जैसे विषयों पर विस्तृत चर्चा होगी। बैठक में भारतीय ज्ञान परंपरा को बढ़ावा देने और भारतीय खेलों के प्रोत्साहन पर भी विचार किया जाएगा।
साथ ही राज्यों को इस अभियान के अमल में आ रही बाधाओं की पहचान कर उन्हें दूर करने के उपाय पर भी मंथन होगा।
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
