महमूद मदनी के बयान को BJP ने बताया सफेदपोश आतंक

feature-top

बीजेपी नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने आरोप लगाया कि समाज में सांप्रदायिक दंगा भड़काने के उद्देश्य ये ऐसे बयान दिए गए. उन्होंने कहा, "हमें इन सफेदपोश आतंक के सरगनाओं की साजिश से सावधान रहना होगा. ऐसे लोग न तो मानवता के हितैषी हैं, न देश के हितैषी हैं, न ही किसी धर्म के हितैषी हैं. उनका यह बयान देश और उसके सम्मान के प्रति उनकी विकृत मानसिकता को दर्शाता है.

डर और भ्रम एक-एक करके उजागर हो रहा है. आपकी सांप्रदायिक साजिश वाली सोच पूरी तरह से समाज में विभाजन और संघर्ष पैदा करने के उद्देश्य से है. इस तरह की हिंसक अराजकता वाली सोच कभी सफल नहीं होगी."


feature-top