SIR प्रक्रिया को चमकाने का प्रयास — TMC नेता अभिषेक बनर्जी

feature-top

टीएमसी के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी ने भाजपा पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा ने चुनाव आयोग का चार महीने पुराना नोटिस अपने प्रचार तंत्र के माध्यम से ताज़ा बताकर फैलाया, ताकि SIR प्रक्रिया को गलत तरीके से महिमामंडित किया जा सके।

अभिषेक बनर्जी ने कहा कि जिस आदेश को नया बताकर प्रसारित किया जा रहा है, वह वास्तव में 2 अगस्त का पुराना नोटिस है। इस नोटिस में बूथ लेवल ऑफिसर्स (BLO) और BLO सुपरवाइजरों के पारिश्रमिक बढ़ाने की बात कही गई थी।

उन्होंने दावा किया कि भाजपा जानबूझकर पुरानी जानकारी को नया रूप देकर जनता को भ्रमित कर रही है, जबकि SIR प्रक्रिया को लेकर लगातार विवाद बढ़ते जा रहे हैं।


feature-top