तरनतारन उपचुनाव केस : कंचनप्रीत कौर रिहा, देर रात तक चली सुनवाई

feature-top

तरनतारन उपचुनाव मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है। देर रात तक चली सुनवाई के बाद अदालत ने कंचनप्रीत कौर को रिहा करने का आदेश दे दिया।

हाई कोर्ट ने तरनतारन के जेएमआइसी पंकज वर्मा को निर्देश दिया था कि मामले की रात में ही सुनवाई की जाए, ताकि यह तय किया जा सके कि कंचनप्रीत को रिमांड पर भेजा जाना चाहिए या नहीं।

रात करीब 9:40 बजे शुरू हुई सुनवाई दो बजे आधी रात तक चली। इसके बाद तड़के सुबह चार बजे फैसला आया और कंचनप्रीत कौर को रिहा कर दिया गया।


feature-top