- Home
- टॉप न्यूज़
- ममता सरकार ने स्वीकारा नया वक्फ कानून
ममता सरकार ने स्वीकारा नया वक्फ कानून
30 Nov 2025
, by: Prakash
केंद्र सरकार की ओर से लाए गए वक्फ संशोधन अधिनियम 2025 का कई महीनों तक विरोध करने के बाद बंगाल की ममता सरकार ने यू टर्न लेते हुए आखिरकार इसे स्वीकार कर लिया है।
ममता ने राज्य के सभी जिलों के जिलाधिकारियों को करीब 82 हजार वक्फ संपत्तियों का विवरण निर्धारित समय सीमा छह दिसंबर 2025 तक केंद्रीय पोर्टल पर अपलोड करने के निर्देश दिए हैं।
बता दें कि इससे पहले ममता बनर्जी ने कहा था कि वह नए वक्फ संशोधन अधिनियम को राज्य में लागू नहीं होने देंगी। वक्फ संशोधन अधिनियम, 2025 अप्रैल में संसद से पारित हुआ था।
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
