उत्तराखंड: चमोली में भूकंप के झटके

feature-top

राज्य में आज सुबह फिर धरती हिली। चमोली जिले के नारायणबगड़ क्षेत्र में भूकंप के झटके महसूस किए गए, जिसके बाद लोगों में दहशत फैल गई और कई लोग घरों से बाहर निकल आए।

कंपन कर्णप्रयाग, नारायणबगड़, थराली और देवाल तक दर्ज किए गए। भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 3.7 मापी गई है। आपदा प्रबंधन अधिकारी नंद किशोर जोशी ने बताया कि भूकंप का केंद्र चमोली के आसपास स्थित था।

फिलहाल कहीं से किसी तरह के नुकसान की सूचना नहीं मिली है। भूकंप के झटकों के बाद लोगों में हलचल तो रही, लेकिन स्थिति सामान्य बनी हुई है।


feature-top