SIR पर सचिन पायलट ने केंद्र सरकार से किया सवाल

feature-top

कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने मतदाता सूची सुधार अभियान (SIR) को लेकर केंद्र सरकार और भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग ने 4 दिसंबर तक फॉर्म भरने की समयसीमा तय की है, लेकिन इस प्रक्रिया को जल्दबाज़ी में पूरा करने का दबाव बनाया जा रहा है।

पायलट ने सवाल उठाया कि भाजपा नेताओं, गृह मंत्री और प्रधानमंत्री द्वारा अवैध प्रवासियों को बाहर निकालने की बात कई बार कही गई, लेकिन “पिछले 11 साल में कितने अवैध प्रवासियों को देश से बाहर निकाला गया?” इसका जवाब आज तक नहीं दिया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव से पहले प्रवासी मुद्दा उठाया जाता है, लेकिन अंत में निशाना गरीब, पिछड़े, दलित और आदिवासी मतदाताओं पर ही साधा जाता है।

उन्होंने कहा कि संविधान ने सभी नागरिकों को वोट का अधिकार दिया है और किसी का नाम मतदाता सूची से हटाना लोकतंत्र के खिलाफ है। पायलट ने SIR प्रक्रिया में बढ़ते दबाव का जिक्र करते हुए कहा कि कई BLO तनाव में आत्महत्या तक कर रहे हैं।

उन्होंने मांग की कि यह कार्य निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से होना चाहिए, ताकि कोई भी पात्र नागरिक अपने मताधिकार से वंचित न रहे।


feature-top