दिग्गज अभिनेता एमएस उमेश का निधन

feature-top

भारतीय सिनेमा को अब एक और दिग्गज अभिनेता ने हमेशा के लिए अलविदा कह दिया है। दिग्गज कन्नड़ अभिनेता एमएस उमेश अब इस दुनिया में नहीं रहे। उन्होंने लिवर कैंसर से जूझते हुए इस दुनिया को अलविदा कह दिया।

अभिनेता को पिछले महीने घर पर फिसलकर गिरने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्हें 'संकटा में वेंकट' और 'गोलमाल राधाकृष्ण' जैसी फिल्मों में उनके काम के लिए जाना जाता था।

उनके निधन की खबर से इंडस्ट्री और उनके प्रशंसक गहरे सदमे में हैं। सोशल मीडिया यूजर्स और इंडस्ट्री के सहयोगियों ने विभिन्न प्लेटफॉर्म पर उन्हें श्रद्धांजलि दी है।


feature-top