वेस्टइंडीज के दिग्गज ऑलराउंडर आंद्रे रसेल ने आईपीएल से लिया संन्यास

feature-top

आईपीएल 2026 के लिए होने वाली खिलाड़ियों की नीलामी से पहले वेस्टइंडीज के दिग्गज ऑलराउंडर आंद्रे रसेल ने आईपीएल से संन्यास लेने की घोषणा कर दी है।

रसेल को कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) ने टीम से रिलीज कर दिया था और माना जा रहा था कि नीलामी में उन पर बड़ी बोली लग सकती है, लेकिन इस स्टार ऑलराउंडर ने टूर्नामेंट को अलविदा कह दिया है।

आईपीएल के आगामी सत्र के लिए मिनी नीलामी अबु धाबी में 16 दिसंबर को होगी।


feature-top