मणिपुर : जातीय हिंसा के बीच बेघर हुए लोगों ने राजभवन के पास किया विरोध-प्रदर्शन

feature-top

मणिपुर में जातीय हिंसा से बेघर हुए सैकड़ों लोगों ने आज इंफाल में राजभवन के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने सरकार से जल्द घर लौटने की मांग करते हुए कहा कि वे डेढ़ साल से राहत शिविरों में रहने को मजबूर हैं।

बैनरों पर लिखा था—विस्थापित जीवन मायने रखता है”, “अधिकार पहले, पर्यटन बाद में।

लोगों का आरोप है कि सरकार संगाई पर्यटन उत्सव कर स्थिति सामान्य दिखाने में लगी है, जबकि हजारों विस्थापित अब भी अपने घरों से दूर हैं।


feature-top