अखिलेश यादव ने चुनाव आयोग पर उठाए सवाल

feature-top

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने SIR प्रक्रिया को लेकर चुनाव आयोग की नीतियों पर गंभीर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि SIR मतदाताओं के लिए परेशानी का कारण बनी हुई है, जबकि आयोग ने केवल 4 से 11 दिसंबर तक समय बढ़ाकर औपचारिकता निभाई है।

सपा द्वारा तीन महीने की समयावधि बढ़ाने की मांग के बावजूद आयोग ने कोई प्रभावी कदम नहीं उठाया। अखिलेश का कहना है कि उत्तर प्रदेश जैसे विशाल राज्य में 16 करोड़ मतदाताओं का एक महीने में सत्यापन संभव नहीं है।

इससे बीएलओ पर असामान्य दबाव बढ़ा है, जिसके कारण कई की मौतें तक हो चुकी हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग अपनी निष्पक्षता खो रहा है और भाजपा के इशारे पर काम कर रहा है।

उन्होंने आशंका जताई कि बिहार की तरह उत्तर प्रदेश में भी लाखों मतदाता वोट देने से वंचित न हो जाएँ।


feature-top