हाथरस केस: सुप्रीम कोर्ट ने पुनर्वास व निगरानी बदलने की मांग ठुकराई

feature-top

सुप्रीम कोर्ट ने हाथरस कांड की निगरानी को हाईकोर्ट से सुप्रीम कोर्ट में स्थानांतरित करने की याचिका खारिज कर दी।

कोर्ट ने पीड़ित परिवार के पुनर्वास और बच्चों की शिक्षा से जुड़े अनुरोध भी यह कहते हुए अस्वीकार कर दिए कि मामला पहले से हाईकोर्ट में लंबित है।

उत्तर प्रदेश सरकार ने बताया कि परिवार के पुनर्वास और रोजगार के आदेश जारी हो चुके हैं। दलीलें सुनने के बाद न्यायमूर्ति पी.एस. नरसिम्हा और न्यायमूर्ति अतुल एस. चंदुरकर की पीठ ने रिट याचिका को खारिज कर दिया।


feature-top