बिहार में आज से शुरू होगा विधानसभा का शीतकालीन सत्र

feature-top

बिहार में नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए की नई सरकार के गठन के बाद आज से राज्य विधानसभा का शीतकालीन सत्र शुरू होने जा रहा है। यह सत्र 5 दिसंबर तक चलेगा इस दौरान 1 दिसंबर को नए विधायक शपथ लेंगे।

वहीं 2 दिसंबर को स्पीकर का चुनाव होगा शीतकालीन सत्र के मद्देनजर राजधानी पटना में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।

बिहार विधानसभा को हाईटेक बनाने के तहत सदन की हर सीट पर डिजिटल टैब लगाए गए हैं, जिनके माध्यम से सदस्यों को सदन की कार्यवाही से संबंधित जानकारी मिल सकेगी.


feature-top