गुटखा–पान मसाला उद्योग पर बड़ी कार्रवाई की तैयारी कर रही केंद्र सरकार

feature-top

केंद्र सरकार गुटखा और पान मसाला उद्योग पर अब तक की सबसे कड़ी कार्रवाई करने की तैयारी में है। स्वास्थ्य जोखिमों, बढ़ते उपभोग और टैक्स चोरी की लगातार शिकायतों के बीच सरकार अब इन उत्पादों पर एक नया और भारी सेस लगाने जा रही है।

इस नए टैक्स का नाम होगा  ‘नेशनल सिक्योरिटी और जन स्वास्थ्य सेस’। सरकार का मानना है कि इससे इन उत्पादों पर नियंत्रण कड़ा होगा, और साथ ही राष्ट्रीय सुरक्षा तथा पब्लिक हेल्थ मिशनों के लिए अतिरिक्त फंड भी जुटाया जा सकेगा।

शीतकालीन सत्र में सरकार ‘हेल्थ सिक्योरिटी एंड नेशनल सिक्योरिटी सेस बिल 2025’ संसद में पेश करने जा रही है। इसे देश के स्वास्थ्य और सुरक्षा ढांचे को मजबूत करने की दिशा में एक बड़ा आर्थिक सुधार माना जा रहा है।


feature-top