ट्रैफिक जाम में घंटों फंसा रहा, पुलिस ने फोन तक नहीं उठाया : सपा सांसद राजीव राय

feature-top

बेंगलुरु की बढ़ती ट्रैफिक समस्या आम लोगों के साथ-साथ जनप्रतिनिधियों के लिए भी बड़ी परेशानी बन चुकी है। इस बार समाजवादी पार्टी के सांसद राजीव राय इसका शिकार बने।

उत्तर प्रदेश के घोसी से सांसद राजीव राय दिल्ली में होने वाले संसद के शीतकालीन सत्र में शामिल होने के लिए फ्लाइट पकड़ने निकले थे, लेकिन बेंगलुरु की सड़कों पर घंटों तक भारी जाम में फंसे रहे।

फ्लाइट मिस होने की आशंका में उन्होंने मार्गदर्शन और सहायता के लिए बेंगलुरु पुलिस से संपर्क करने की कोशिश भी की, लेकिन उनका दावा है कि पुलिस की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली।

उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि इतने बड़े जाम के बावजूद सड़कों पर एक भी ट्रैफिक पुलिसकर्मी तैनात नहीं था।


feature-top