कोरबा कलेक्टर अजीत वसंत के खिलाफ जांच पूरी, बिलासपुर कमिश्नर ने शासन को सौंपी रिपोर्ट

feature-top

पूर्व मंत्री ननकी राम कंवर की शिकायत पर कोरबा कलेक्टर अजीत वसंत के खिलाफ चली जांच अब पूरी हो गई है। बिलासपुर कमिश्नर ने 14 बिंदुओं पर आधारित विस्तृत जांच रिपोर्ट तैयार कर राज्य शासन को सौंप दी है।

यह रिपोर्ट 54 दिनों में तैयार की गई।  रिपोर्ट शासन तक पहुंचने की जानकारी ननकी राम कंवर को लग चुकी है, लेकिन उन्हें रिपोर्ट की प्रति उपलब्ध नहीं कराई गई है। इसके बाद अब वे सूचना के अधिकार (RTI) के जरिए जांच रिपोर्ट के दस्तावेज मांगने की तैयारी कर रहे हैं।

उधर, बिलासपुर कमिश्नर ने भी रिपोर्ट की सामग्री को लेकर कोई जानकारी सार्वजनिक नहीं की है। ननकी राम कंवर ने कहा कि रिपोर्ट की प्रति ना मिलने के कारण वे यह नहीं बता सकते कि उसमें क्या निष्कर्ष दर्ज हैं।


feature-top