120 आतंकी घुसपैठ के लिए मौके की तलाश में : IG BSF

feature-top

ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान गुलाम जम्मू-कश्मीर में कई आतंकी ठिकानों को नष्ट किए जाने के बावजूद नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पार कुछ आतंकी ‘लांच पैड’ अब भी सक्रिय हैं। यह दावा सीमा सुरक्षा बल कश्मीर फ्रंटियर के इंस्पेक्टर जनरल अशोक यादव ने किया।

उन्होंने कहा कि मौजूदा समय में गुलाम जम्मू कश्मीर में नियंत्रण रेखा के साथ सटे इलाकों में आतंकियों के लिए 69 लांचिंग पैड सक्रिय हैं ।

और लगभग 120 आतंकी कश्मीर घाटी में घुसपैठ के लिए मौके की तलाश में हैं, लेकिन सीमा सुरक्षाबल उन्हें एलओसी पर ही मार गिराने और दुश्मन की किसी भी चुनौति से निपटने में पूरी तरह समर्थ है।


feature-top