शिवसेना कार्यकर्ता UBT के लिए कर रहे प्रचार : BJP नेता नितेश राणे

feature-top

महाराष्ट्र के मंत्री और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता नितेश राणे ने सिंधुदुर्ग में स्थानीय निकाय चुनाव के दौरान शिवसेना (शिंदे गुट) के कार्यकर्ताओं द्वारा प्रतिद्वंद्वी शिवसेना (UBT) उम्मीदवार के लिए प्रचार करने का दावा किया।

उन्होंने उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को घेरते हुआ कहा कि इस घटना से शिंदे के उस दावे पर संदेह पैदा होता है जिसमें उन्होंने 'अन्याय' के कारण तत्कालीन महाविकास आघाडी (MVA) सरकार के खिलाफ बगावत की थी।


feature-top